राष्ट्रीय सीनियर वुशू प्रतियागिता में उत्तर प्रदेश टीम को तीसरा स्थान


लखनऊ। उत्तर प्रदेश वुशू टीम ने भोपाल में मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में सम्पन्न 30वीं राष्ट्रीय सीनियर वुशू प्रतियागिता में 4 स्वर्ण, 3 रजत व 7 कांस्य पदक सहित कुल 14 पदक जीते। इस प्रदर्शन के चलते उत्तर प्रदेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 
उत्तर प्रदेश के पदक में लक्ष्मण पुरस्कार प्राप्त सूरज यादव का सांडा में स्वर्ण एवं लक्ष्मीबाई पुरस्कार प्राप्त साक्षी जौहरी का ताउलू में कांस्य पदक भी है। गत 4 से 10 दिसंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में सर्विसेज की टीम ने ओवरऑल पहला और हरियाणा की टीम ने ओवरआल दूसरा स्थान हासिल किया। 
प्रदेश टीम की इस सफलता पर उत्तर प्रदेश वुशू संघ के अध्यक्ष सुहैल अहमद व महासचिव मनीष कक्कड़ ने टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी एवं टीम के प्रशिक्षक रामदास रावत व आनंद भाटी की प्रशंसा की।

पदक विजेता इस प्रकार हैंः-

  • स्वर्ण: सूरज यादव (सांडा, 70 किलोग्राम)
  • स्वर्ण: छवि ( सांडा, 45 किलोग्राम)
  • स्वर्ण: मनीषा भाटी (सांडा, 52 किलोग्राम)
  • स्वर्ण: रजत राजपूत (ताउलू जिंगी क्वान)
  • रजत: ऋषभ (सांडा 80 किलोग्राम)
  • रजत: विशाखा मलिक (सांडा 75 किलोग्राम)
  • रजत: भानू सिंह (ताउलू चा क्वान)
  • कांस्य: अलंकार सैनी (सांडा 65 किलोग्राम)
  • कांस्य: ज्योति (सांडा 48 किलोग्राम)
  • कांस्य: प्रीति (सांडा 56 किलोग्राम)
  • कांस्य: रवि सूर्यवंशी (ताउलू ननदाउ)
  • कांस्य: नेहा कश्यप (ताउलू रोप डार्ट)
  • कांस्य: आयुष त्यागी (ताउलू गुनशू)
  • कांस्य: साक्षी जौहरी (ताउलू ताइची)

Comments